Breaking News

अम्बिकापुर@भाजयुमो सरगुजा के नए जिला प्रभारी सन्नी केसरी का प्रथम नगर आगमन, संगठनात्मक बैठक में बनी आगामी रणनीति

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा के नवनियुक्त जिला प्रभारी सन्नी केसरी के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे सक्रिय इकाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी सन्नी केसरी ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं एवं आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने बैठक की कार्ययोजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में विशेष रूप से ‘वन बूथ,20 यूथ’ अभियान की रणनीति पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, जन्मेजय मिश्रा सहित भाजयुमो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply