नई दिल्ली,06 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और आवंटन पर लगाए गए इमरजेंसी कंट्रोल को वापस लेने का फैसला किया है। सरकार ने मार्च 2026 में संभावित आपूर्ति संकट को देखते हुए विशेष प्रावधान लागू किए थे,जिनके तहत प्राकृतिक गैस के आवंटन और वितरण पर केंद्र का सीधा नियंत्रण था। इन प्रावधानों का उद्देश्य गैस की संभावित कमी की स्थिति में उर्वरक उद्योग, सीएनजी-पीएनजी,बिजली उत्पादन और अन्य आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराना था, ताकि आम उपभोक्ताओं और जरूरी सेवाओं पर संकट का असर कम से कम पड़े। सरकार के अनुसार,फिलहाल देश में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता पहले की तुलना में काफी बेहतर है। घरेलू उत्पादन,आयात और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है तथा तत्काल किसी बड़े आपूर्ति संकट की आशंका नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur