Breaking News

नई दिल्ली@देश दहलाने की साजिश नाकाम! आईएसआई से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार,पुलिस चौकियों और धार्मिक स्थलों की कर रहे थे रेकी

Share

नई दिल्ली,02 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक बहुत बड़ी और खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर चल रहे एक बड़े आतंकी और अवैध हथियार नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने चार खतरनाक आरोपियों को दबोचा है,जो दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पंजाब से दिल्ली
तक फैला नेटवर्क

मिली जानकारी के मुताबिक,इस आतंकी नेटवर्क के तार सीधे सरहद पार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे। पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से तीन पंजाब के रहने वाले हैं और एक आरोपी दिल्ली का ही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः शुभदीप सिंह,गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत। ये सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी और उसके गुर्गों के सीधे संपर्क में थे। अपनी पहचान छिपाने और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजरोंसे बचने के लिए ये आरोपी विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे,जो इन्हें पाकिस्तान से मुहैया कराए गए थे।
पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की हो चुकी थी रेकी
गौरतलब है कि इस पूरे नेटवर्क में दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी गगनप्रीत सबसे खतरनाक भूमिका में था। उसे पाकिस्तानी आकाओं ने बेहद संवेदनशील काम सौंपे थे। खुफिया जानकारी के मुताबिक,गगनप्रीत दिल्ली के बड़े पुलिस प्रतिष्ठानों,थानों,पुलिस पिकेट और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर चुका था। उसने कई जगहों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भी भेजे थे। उसे दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी (लोन वोल्फ अटैक) करने का भी निर्देश मिला था।
पुलिस ने ऐसे दबोचा
स्पेशल सेल को काफी दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आईएसआई पंजाब के युवाओं को बरगलाकर दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। सबसे पहले पंजाब के अमृतसर से शुभदीप सिंह को उठाया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव…अब मर्जी से कटेगा ज्यादा पैसा, एडवांस निकालना भी हुआ आसान,नए लेबर कोड के हिसाब से बदले नियम

Share नई दिल्ली,02 जुलाई 2026। नौकरीपेशा लोगों के भविष्य निधि यानी पीएफ से जुड़े नियमों …

Leave a Reply