Breaking News

नई दिल्ली@महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे,भड़कीं सांसद

Share

नई दिल्ली,01 जुलाई 2026। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोइत्रा का दावा है कि नादिया के कालीगंज स्थित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में उनके ऊपर अंडे और बैंगन फेंके गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थक लगातार पार्टी कार्यालय की तीसरी मंजिल को निशाना बनाकर अंडे और बैंगन फेंक रहे थे। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद रहने के बावजूद उसने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही। फेसबुक लाइव में उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय पुलिस केवल तमाशा देखती रही। हालांकि,इस घटना पर अभी तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं,पुलिस ने भी सार्वजनिक रूप से इस मामले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विरोधियों या विभिन्न मामलों के आरोपियों पर अंडे फेंकने की बढ़ती घटनाओं को लेकर सख्त टिप्पणी की है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply