हैदराबाद,30 जून 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि देश में नए वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है। ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं,और बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे। नितिन नवीन ने कहा कि जेन जेड युवा वे हैं जो रचनात्मक रूप से अपना करियर बनाते हैं और राष्ट्रीय विकास में योगदान देते हैं, न कि वे जो देश के संविधान और संस्कृति पर सवाल उठाते हैं। तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे के दौरान हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान नवीन ने कहा कि देश के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘जेन जेड’ को लेकर काफी बहस चल रही है। लोगों ने मुझे बताया कि कुछ देशों में युवाओं ने आंदोलन किए। इन आंदोलनों को ‘जेन जेड’ का आंदोलन बताया जा रहा है। भारत के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं। भारत के युवा देश के निर्माण के लिए काम करते हैं।’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur