Breaking News

पटना@ बिहार के दरभंगा में जलेश्वर नाथ मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

Share


,गुंबद को नुकसान
पटना, 29 जून 2026 ।
बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मंदिर के गुंबद पर गिरी,जिससे उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है। इसका निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर बिहार ही नहीं, बल्कि नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply