Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली स्वास्थ्य घोटाले में बड़ा एक्शन…पूर्व डीजीएचसी डॉ. वत्सला अग्रवाल समेत दो गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली,28 जून 2026। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने स्वास्थ्य विभाग में हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करते हुए पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को हुई इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के साथ ही एसीबी ने इसी मामले में डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स, नीरज चोपड़ा को भी हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई इस घोटाले के सिलसिले में पहले गिरफ्तार किए गए डॉ. विनोद कुमार रंगा की चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर की गई है। इस बड़ी गिरफ्तारी ने दिल्ली के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है और जांच की आंच कई अन्य उच्चाधिकारियों तक पहुंचने की संभावना है। यह कथित घोटाला मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों, सर्जिकल सामान और महंगे मेडिकल उपकरणों की खरीद में की गई भारी वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच में यह सामने आया है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज के अधीन कार्यरत ‘सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी’ के माध्यम से कई सौ करोड़ रुपये की खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली की गई। एसीबी की जांच टीम अब पूरे मामले में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, टेंडर प्रक्रिया और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका को बारीकी से खंगाल रही है। माना जा रहा है कि यह घोटाला सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने की एक सोची-समझी साजिश थी।


Share

Check Also

रायपुर@कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Share रायपुर,28 जून 2026। संत कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को रायपुर नगर …

Leave a Reply