Breaking News

लखनऊ@लखनऊ अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई

Share


LDA केAE समेत 5 और अधिकारी सस्पेंड,अब बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ,28 जून 2026। अलीगंज अग्निकांड मामले में प्रशासन ने सख्ती बरती है। 22 जून को हुए हादसे में 15 बच्चों की मौत के बाद अब 5 और अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा,अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला, अवर अभियंता हेमंत कुमार और सुपरवाइजर बेलदार हरपाल को निलंबित कर दिया गया है। अब तक कुल 7 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
18 अधिकारियों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई
प्रशासन ने 18 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। सेवा में तैनात अधिकारियों पर पहले कार्रवाई की जा रही है, जबकि संदिग्ध अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
बिल्डिंग मालिक को ध्वस्तीकरण का नोटिस
अग्निकांड वाली इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया है। जेल में जाकर मालिक को नोटिस थमाया गया है। 22 जून को हुए इस हादसे में लापरवाही और अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। पहले भी 2 इंजीनियर सस्पेंड किए जा चुके हैं। मृतकों के परिजनों ने न्याय की मांग की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Share कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में कहा था…मोदी का बाप भी जाएगा,शिकायत दर्ज… नई दिल्ली,26 …

Leave a Reply