Breaking News

पुणे@केतन हत्याकांड में नए खुलासे…डिलीट चैट्स और साहिल के बयान से बढ़ी जांच

Share

पुणे,27 जून 2026। पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से पुलिस ने करीब 10 घंटे तक गहन पूछताछ की। साहिल ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सिया ने केतन के प्रति अपनी अनिच्छा या किसी परेशानी के बारे में परिवार को पहले बताया होता,तो उनका परिवार निश्चित रूप से यह शादी रद्द कर देता। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या साहिल को अपनी बहन और चेतन चौधरी के बीच के अवैध संबंधों की जानकारी पहले से थी और यदि थी, तो उन्होंने इसे परिवार से क्यों छिपाया। केतन हत्याकांड की जांच कर रही टीम के अनुसार, आरोपी सिया और चेतन ने हत्या से पहले और बाद की सभी महत्वपूर्ण चैट्स को अपने फोन से हटा दिया था। उन्होंने मोबाइल का रिसाइकल बिन भी पूरी तरह साफ कर दिया था ताकि पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत न लगे। जांच में सामने आया है कि 18 जून की घटना के बाद दोनों ने डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। अब पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक लैब में भेजा है ताकि डिलीट किए गए डेटा और चैट लॉग्स को रिकवर किया जा सके और इस खौफनाक साजिश की पूरी परतें खुल सकें। आरोपी सिया ने पुलिस के सामने एक नया और चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा है कि केतन सिर पर विग लगाता था, जो उसे पसंद नहीं था, और इसी वजह से वह शादी नहीं करना चाहती थी। वहीं,केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सिया के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि केतन के सिर पर मामूली मेडिकल कारणों से बालों का एक छोटा पैच कम था,जिसकी जानकारी सगाई से पहले ही सिया और उसके परिवार को दी गई थी। पिता के अनुसार,यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं था और सिया के पास शादी से इनकार करने के कई अवसर थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिया और चेतन की मुलाकात कैसे हुई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अमेजन,गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भारत में एआई के लिए कर रहीं 5400 अरब रुपये निवेश

Share नई दिल्ली,27 जून 2026। अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) …

Leave a Reply