Breaking News

नई दिल्ली@सीबीएसई का बड़ा फैसला : अभी नहीं लागू होगी नई भाषा नीति,पुराने छात्रों को मिली राहत

Share


नई दिल्ली,26 जून 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र अभी कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे हैं और उन्होंने तीन-भाषा नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्हें बीच में अपनी भाषा बदलने की जरूरत नहीं होगी। मंत्रालय ने बताया कि दो भारतीय भाषाएं पढ़ने की अनिवार्यता केवल नए छात्रों पर लागू होगी, जो आने वाले समय में कक्षा 6 से इस व्यवस्था के तहत पढ़ाई शुरू करेंगे। यानी यह नियम पुराने छात्रों पर लागू नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह कोई नया फैसला या नीति में बदलाव नहीं है। यह पहले से मौजूद व्यवस्था को स्पष्ट करने के लिए किया गया है, ताकि छात्रों और अभिभावकों में किसी तरह का भ्रम न रहे। मंत्रालय के अनुसार, हर साल करीब 24 लाख छात्र ष्टख्स्श्व की 10वीं परीक्षा देते हैं, लेकिन केवल लगभग 30 हजार छात्र ही दो विदेशी भाषाएं चुनते हैं। इसलिए यह राहत सीमित संख्या में छात्रों के लिए है। अब शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करेगा, ताकि सभी स्कूलों में नियम स्पष्ट रूप से लागू किए जा सकें।


Share

Check Also

नई दिल्ली@यूक्रेन ने किया अब तक का सबसे बड़ा हमला रूस का 660 ड्रोन मार गिराने का दावा

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार और …

Leave a Reply