नई दिल्ली,26 जून 2026। केंद्र सरकार ने लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। नए शुल्क 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे। अब 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, तत्काल श्रेणी में इसकी फीस 3,500 रुपये की जगह 5,000 रुपये होगी। यह बदलाव 2012 के बाद पहली बार किया गया है और सभी आवेदनों पर लागू होगा। सरकार ने 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी है। सामान्य श्रेणी में इसकी फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये और तत्काल श्रेणी में 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। खोए या खराब हुए 36 पेज पासपोर्ट के बदले नया पासपोर्ट बनवाने के लिए सामान्य श्रेणी में 5,000 रुपये और तत्काल में 7,500 रुपये देने होंगे। 60 पेज वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के लिए 36 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस 1,750 रुपये और तत्काल फीस 4,250 रुपये तय की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur