Breaking News

नई दिल्ली@पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया,रोनाल्डो ने दागे 2 गोल

Share


नई दिल्ली,25 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-के मुकाबले में पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम की जीत के हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने 6वें और 39वें मिनट में गोल दागे। नूनो मेंडिस ने 17वें मिनट में और राफेल लेओ ने 87वें मिनट में गोल किया। वहीं, 60वें मिनट में अब्दुवोहिद नेमातोव के ओन गोल ने उज्बेकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दीं। आइए मैच में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
रोनाल्डो ने मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 41 वर्षीय यह खिलाड़ी 6 विश्व कप में गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बना। 2018 विश्व कप उनके लिए सबसे यादगार रहा था, जहां उन्होंने 4 गोल किए थे। रोनाल्डो (41 साल 138 दिन) 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद विश्व कप में गोल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि कैमरून के रोजर मिला ने 1994 विश्व कप में हासिल की थी।
रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपना विश्व कप गोलों का आंकड़ा 10 तक पहुंचा दिया और महान फुटबॉलर यूसेबियो के 9 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यूसेबियो का यह कीर्तिमान करीब 60 वर्षों तक अटूट रहा था। अब रोनाल्डो ने उनका ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। इस सूची में पाउलेटा 4 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply