Breaking News

नारायणपुर@नारायणपुर में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा,26 परिवारों को गांव से निकाला खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Share


नारायणपुर,24 जून 2026। नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण का विवाद एक बार फिर उग्र हो गया है। ईसाई धर्म अपनाने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया गया है। ये परिवार अब गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने को मजबूर हैं। अचानक हालात बिगड़ गए। ग्रामीणों ने इन परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। देखते ही देखते 26 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। इस वक्त भरंडा गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है। भरंडा गांव में दिसंबर 2025 से ही माहौल तनावपूर्ण है। विवादों का दौर रुक-रुककर चलता रहा, लेकिन 9 जून के बाद सब कुछ हाथ से निकल गया। उस दिन दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। तब प्रशासन ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया था। लेकिन दो दिन पहले स्थिति फिर बिगड़ गई। ग्रामीणों का साफ कहना है कि ये लोग अपनी मूल संस्कृति और परंपरा से दूर हो रहे हैं।


Share

Check Also

महासमुंद@18 वें जन्मदिन के तीन दिन बाद रेत में दफन मिली युवती की लाश,पोस्टमार्टम में हुए चौकाने वाले खुलासे…

Share महासमुंद,24 जून 2026। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध …

Leave a Reply