सूरजपुर 28 मार्च 2022(घटती-घटना)। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित नियम 2021) हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 27 मार्च को शा. कन्या उ.मा. विद्यालय सूरजपुर में दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपुर के सूचना पटल में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है। इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार आपत्ति हो, तो वे 31 मार्च 2022 तक कार्यालयीन समय पर अपनी आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सूरजपुर में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते है।
Check Also
अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग
Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur