Breaking News

अयोध्या@राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सिंधी समाज का 200 किलो चांदी दान विवाद,चंपत राय पर उठे गंभीर सवाल

Share

अयोध्या,24 जून 2026। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं के मामले ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। कैसल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. राजू वी. मनवानी ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर सीधा निशाना साधा है। डॉ. मनवानी के अनुसार, 26 जनवरी 2021 को सिंधी समुदाय की ओर से राम मंदिर निर्माण हेतु एक-एक किलोग्राम वजन की 200 चांदी की ईंटें ट्रस्ट को सौंपी गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दान देते समय उन्हें कोई रसीद नहीं दी गई थी। उस समय उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि ट्रस्ट जांच के बाद तय करेगा कि इन ईंटों का उपयोग कैसे और कहाँ करना है। समय बीतने के साथ और मंदिर ट्रस्ट पर लग रहे हेराफेरी के आरोपों के बाद, डॉ. मनवानी और सिंधी समुदाय में गहरी चिंता व्याप्त है। डॉ. मनवानी ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया है कि क्या उनकी द्वारा दी गई बेशकीमती चांदी किसी गलत जगह या अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की गई है?


Share

Check Also

तेहरान@ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में बुलाया

Share तेहरान,24 जून 2026। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह …

Leave a Reply