Breaking News

कोलकाता@कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदान की छत गिरने से कई मजदूर दबे,5 की मौत

Share

कोलकाता,24 जून 2026। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तारातला के पास बन रहे एक गोदाम की छत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। घटना दोपहर करीब 1ः30 बजे ब्रेस ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास ऑक्टेवियस टी एंड इंडस्ट्रीज के गोदाम में हुई है। हादसे के समय यहां 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। अभी तक 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि लोहे और सीमेंट से बनी 3 मंजिला गोदाम का निर्माण लगभग एक साल से चल रहा था। इसमें मरम्मत का काम भी जारी था। बुधवार सुबह गोदाम की तीसरी मंजिल धराशायी हुई, जिसके बाद पूरा गोदाम ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए। जिससे कई मंजिलें ढह गईं और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ताराताला पुलिस थाने की टीम और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। मौके पर सेना के जवानों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में मोटे-मोटे और भारी लोहे के बीम और गार्डर होने के साथ ही कंक्रीट भी है। लोहे और स्टील का बीम काटने के लिए उपकरण का इस्तेमाल हो रहा है। मलबा हटाने के लिए बुलडोजर और मशीन बुलवाई गई है। मृतकों की संख्या बढऩे की संभावना जताई जा रही है।


Share

Check Also

तेहरान@ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में बुलाया

Share तेहरान,24 जून 2026। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह …

Leave a Reply