Breaking News

अम्बिकापुर@घंघरी में खूनी विवाद : महिला की हत्या,एक गंभीर घायल,गांव में तनाव,पुलिस जांच में जुटी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम घंघरी में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद किन कारणों से शुरू हुआ और हत्या की वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply