Breaking News

अम्बिकापुर@मोहर्रम को लेकर बनी कमेटी,इरशाद खान बने अध्यक्ष

Share

  • बेहतर व्यवस्था और भाईचारे के साथ आयोजन का लिया संकल्प…12 मजहबी इदारों के
  • जिम्मेदारों की मौजूदगी में हुआ गठन,जुलूस व्यवस्था,साफ-सफाई और अनुशासन पर हुई चर्चा…

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर में मोहर्रम कमेटी का गठन किया गया है। मंगलवार को जनाब शफी अहमद साहब की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख समाजजनों, मस्जिद कमेटियों के जिम्मेदारों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया। बैठक में जनाब इरशाद खान (उर्फ पिंटू साहब) को अध्यक्ष, जनाब मुजीबूल खान (बरेजपारा) को कार्यकारी अध्यक्ष और जनाब सद्दाम खान (मोमिनपुरा) को सह-कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान शहर की 12 मजहबी इदारों के जिम्मेदारों ने भी नई कमेटी के गठन पर सहमति जताते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में मोहर्रम जुलूस को लेकर विशेष चर्चा की गई। जुलूस को निर्धारित समय पर निकालने, बेहतर प्रबंधन,अनुशासन बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा लंगर स्थलों और अन्य आयोजन क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हुई। समाज के युवाओं और जागरूक नागरिकों की भागीदारी से मोहर्रम आयोजन को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि मोहर्रम का पर्व हमेशा की तरह अकीदत, अदब और एहतराम के साथ मनाया जाएगा तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को कायम रखा जाएगा।
नवगठित कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान (पिंटू साहब) ने सभी समाजजनों और कमेटियों के जिम्मेदारों का आभार जताते हुए कहा कि आयोजन की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply