Breaking News

कोरबा@ Fly Ash Dam फूटने के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड पर लगाया गया 27.60 लाख का बड़ा जुर्माना

Share

,पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने जारी किया नोटिस..
कोरबा,22 जून 2026।
हसदेव ताप विद्युत गृह (पूर्व) के ऐश डाइक यानी राखड़ डैम में दरार आने और उससे फैले गंभीर जल प्रदूषण के मामले में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडल ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड पर 27 लाख 60 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है। हसदेव ताप विद्युत गृह (पूर्व) के ऐश डाइक में दरार आने के कारण भारी मात्रा में राख मिश्रित पानी आसपास के क्षेत्रों और प्राकृतिक जल स्रोतों में बह गया। इससे पूरे इलाके में जल प्रदूषण की गंभीर स्थिति बन गई और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला सामने आया था। यह घटना इसी वर्ष मार्च के महीने की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने 18 मार्च 2026 को संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। जांच में ऐश डाइक से लगातार राखयुक्त पानी रिसने और आसपास के नालों में बहाव की पुष्टि हुई। निरीक्षण रिपोर्ट में प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के बाद पर्यावरण मंडल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड प्रबंधन को जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के तहत नोटिस जारी कर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए थे। जवाब संतोषजनक न मिलने पर दूसरा नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे तो मंडल ने पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में 27.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
प्रबंधन को चुकानी होगी भरपाई राशि
पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्लांट प्रबंधन को यह राशि पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर चुकानी होगी। साथ ही ऐश डाइक की मरम्मत और भविष्य में रिसाव रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Share

Check Also

धमतरी@धमतरी में भारी बवाल…अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे 52 गांवों के ग्रामीण

Share धमतरी,22 जून 2026। धमतरी में सोमवार का दिन भारी हंगामे वाला रहा। जिले के …

Leave a Reply