नई दिल्ली,22 जून 2026। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। सत्ताधारी लेबर पार्टी के करीब सौ से अधिक सांसदों की नाराजगी के बाद किएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। ऐसी चर्चा पिछले कुछ दिनों से आम थी कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं। अब स्टार्मर ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। किएर स्टार्मर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। किएर स्टार्मर ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ देंगे। स्टार्मर ने साथ ही यह भी कहा कि हम नए प्रधानमंत्री को पूरा सहयोग और समर्थन देते रहेंगे। कीएस स्टार्मर के इस्तीफे का ऐलान करने के साथ ही अब यह तय हो गया है आने वाले संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur