Breaking News

राजनांदगांव@युवती की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार रिसोर्ट सील,पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Share

राजनांदगांव,20 जून 2026। थाना सोमनी क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, मामला 18 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से सूचना मिलने के बाद सामने आया, जिसके बाद थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो एवं वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply