Breaking News

मनेंद्रगढ़/बैकुण्ठपुर@ नौगई तिहरा हत्याकांडः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पीडि़त परिवार से की मुलाकात,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share

समाज की प्रमुख मांगें…
नौगई तिहरा हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच।
सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी।
दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई।
पीडि़त परिवार को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।
मामले की जांच में किसी भी प्रकार का राजनीतिक या बाहरी प्रभाव न हो।

-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़/बैकुण्ठपुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)।
कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है, इसी क्रम में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्रित होकर बैकुण्ठपुर पहुंचकर दिवंगत स्वर्गीय लल्ला सिंह के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महासभा के प्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाज न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है, समाजजनों ने घटना को अत्यंत दुखद एवं निंदनीय बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया, इसके बाद महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कोरिया कलेक्टर से भेंट कर घटना के संबंध में उचित, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई, महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए, उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से पूरी कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे, प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पीडि़त परिवार को समयबद्ध न्याय नहीं मिला और प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजजनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं समर्थन देने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply