Breaking News

कोरिया@नौगई तिहरा हत्याकांडः सभी 9 नामजद आरोपी गिरफ्तार,लेकिन जांच को लेकर अब भी कई सवाल बरकरार

Share


चार गिरफ्तार,चार ने किया आत्मसमर्पण,एक को पुलिस ने बाद में दबोचा

कोरिया,20 जून 2026 (घटती-घटना)। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई तिहरा हत्याकांड में पुलिस ने अब सभी नौ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है, घटना के बाद पहले चरण में सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी,विशाल त्रिपाठी और महेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद 19 जून की रात मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी और आशुतोष त्रिपाठी के आत्मसमर्पण करने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई, वहीं 20 जून की देर शाम पुलिस ने खड़गवां क्षेत्र से गौरव त्रिपाठी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण की अलग-अलग कहानी चर्चा में- सभी नामजद आरोपियों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी मामले को लेकर चर्चाएं थमी नहीं हैं, क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, चार ने आत्मसमर्पण किया और एक आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया, इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि फरार आरोपी घटना के बाद कहां थे और किन परिस्थितियों में पुलिस तक पहुंचे।
क्या केवल नामजद आरोपी ही थे शामिल?- अब जांच का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह माना जा रहा है कि क्या घटना में केवल एफआईआर में दर्ज नौ नामजद आरोपी ही शामिल थे या फिर विवेचना के दौरान अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में यह चर्चा है कि पुलिस को पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करनी चाहिए।
अब पुलिस की विवेचना पर टिकी सबकी नजर- सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है, जांच एजेंसी किन नए तथ्यों को सामने लाती है, क्या अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच होती है और घटना की साजिश व तैयारी से जुड़े पहलुओं पर क्या निष्कर्ष निकलते हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल नौगई तिहरा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी का चरण पूरा हो चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी भी जांच के दायरे में हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply