Breaking News

बिलासपुर@हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर,हेल्पर की मौत

Share


धमाके से 15 फीट उछलकर दूर जा गिरे,जबड़ा उखड़ा,3 घायल
बिलासपुर,19 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जेसीबी का टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। दरअसल,पंचर टायर में हवा भरते समय उस पर 4 लोग बैठे हुए थे, एक शख्स पास में खड़ा था और एक चेयर पर बैठा था। सभी बातचीत कर रहे थे,और टायर में हवा भरा रहा था। तभी अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। उस पर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट हवा में उछल गए। इसी दौरान दुकान के हेल्पर के सिर में चोट लगने और जबड़ा उखड़ने से मौत हो गई। ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 लोग घायल हुए हैं। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी का है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टायर फटने के बाद लोहे का डिस्क निकलकर 30-40 फीट दूर जा गिरा।
हवा भरने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह 12 बजे की है। फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर की मरम्मत की जा रही थी। पंचर ठीक करने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। तभी अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ा हेल्पर करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हेल्पर का जबड़ा उखड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि हेल्पर का जबड़ा उखड़ कर बाहर निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमाकांत कौशिक (22) के रूप में हुई है, जो सीपत का रहने वाला था। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिसमें टायर फटने के बाद हेल्पर,मैकेनिक और दो अन्य व्यक्ति हवा में उछलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी …

Leave a Reply