Breaking News

रायपुर@रायपुर-दुर्ग के छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा,चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Share

रायपुर,19 जून 2026। नीट री एग्जाम की परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की टेंशन अब खत्म हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सेंटर तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेनों की भीड़ में धक्का नहीं खाना पड़ेगा।
कोरबा-दुर्ग के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें : रेलवे ने परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें 20 और 21 जून को चलेंगी। ये ट्रेनें चांपा, जांजगीर-नैला,अकलतरा, बिलासपुर,भाटापारा और तिल्दा-नेवरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए जाएंगी। अगर आप कोरबा या बिलासपुर तरफ से आ रहे हैं, तो ये ट्रेन आपके लिए सबसे सही विकल्प है।
हसदेव एक्सप्रेस का बदला रूट : सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही नहीं,रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस को लेकर भी राहत दी है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से दुर्ग तक बढ़ाया गया है। जो ट्रेन पहले रायपुर आकर रुक जाती थी, वो अब आगे दुर्ग तक जाएगी। इससे भिलाई और दुर्ग में सेंटर पाने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी।
40 अतिरिक्त जनरल कोच का इंतजाम : अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के दिनों में ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। इसे देखते हुए रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का फैसला किया है। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी ये कोच जोड़े जा रहे हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी …

Leave a Reply