Breaking News

अयोध्या@राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान

Share


सीएम योगी बोले-एसआईटी जांच से सब साफ हो जाएगा

अयोध्या,19 जून 2026। राम मंदिर के चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां रुदौली विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विवाद पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें एसआईटी को सौंप दें।
एसआईटी जांच से होगा दूध का दूध, पानी का पानी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने सभी पक्षों से अपील की कि जांच पूरी होने तक बिना सबूत के बयानबाजी न करें और किसी के चरित्र हनन का प्रयास न करें।
विपक्ष पर तीखा हमला : सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज रामभक्तों का अपमान होने की बात कर रहे हैं, वे पहले राम मंदिर निर्माण रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे। साथ ही कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों को आज उपदेश देने वालों का दोहरा चरित्र बताया।
राम मंदिर 500 वर्षों के संघर्ष का प्रतीकः मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला है और करोड़ों राम भक्तों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ आस्था और सुशासन दोनों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट से सीएम विजय को राहत! विश्वास मत में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों वाली याचिका खारिज

Share नई दिल्ली,19 जून 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई …

Leave a Reply