रायपुर,18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला सीधे लोकभवन पहुंचे जहां राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur