Breaking News

चंबा@हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा… गहरी खाई में गिरी बोलेरो,7 की मौत

Share


चंबा,18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार के सदस्यों को ले जा रही बोलेरो गाड़ी पुखरी-मसरूंड मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
महल गांव के रहने वाले लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान बोलेरो गाड़ी छतरूंड के पास अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और खाई से शवों को बाहर निकाला।
7 लोगों की दर्दनाक मौत
इस दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय निवासियों ने घटना के बाद गुस्सा जताते हुए कहा कि सड़क पर क्रैश बैरियर नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उनका आरोप है कि अगर सुरक्षा दीवार लगी होती तो गाड़ी खाई में नहीं गिरती और कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply