Breaking News

रायपुर@गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार…

Share


रायपुर,17 जून 2026। कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को बड़ा बवाल हो गया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल की गाड़ी के साथ न केवल टक्कर हुई, बल्कि नशे में धुत बाइक सवारों ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। विश्वेसर पटेल कवर्धा मुख्यालय से अपने गांव रोहरा लौट रहे थे। तभी अचानक पीछे से आई एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया। कार रुकते ही बाइक सवार दो युवक बाहर आए और जमकर गाली-गलौज करने लगे। सूत्रों के मुताबिक, ये युवक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने सड़क से पत्थर उठा लिए और गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया,वरना मामला और भी बिगड़ सकता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विश्वेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन उनके साथ सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि दोनों युवक बुरी तरह नशे में थे। उन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया और थाने ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने और विवाद करने के चलते दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जेल की हवा खाएंगे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर नहीं की। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी या फिर यह महज सड़क पर हुई एक आम बहस थी।


Share

Check Also

खड़गवां/मनेंद्रगढ़@ कबाड़ में खड़ी परमिटधारी बस के नाम पर चल रहा दूसरा वाहन,परिवहन विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल

Share मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया जिले में निजी बस संचालन को लेकर उठा बड़ा सवाल,यात्रियों की …

Leave a Reply