Breaking News

मुंबई@खुलेआम गाली-गलौज कर रहे संजय राउत,हद हुई नेतागिरी करने की…

Share


मुंबई,17 जून 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी बगावत की आहट है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों के अलग गुट बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत बागी सांसदों पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने न सिर्फ बागी सांसदों को गालियां दी हैं, बल्कि उन पर 50-50 करोड़ रुपये का ऑफर मिलने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है। संजय राउत ने आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बागी सांसदों को गद्दार करार दिया। उन्होंने कहा कि बेईमानी उनके खून में है। उद्धव ठाकरे के प्रति वफादारी की बात करते हुए राउत ने गालियों का इस्तेमाल किया और कहा, ‘ये सा** भो**के लोग।’ इतना ही नहीं,राउत ने मीडिया से भी अपील की कि उनकी इन गालियों को सेंसर न किया जाए। राउत ने कहा कि विधायक और सांसद का पद आता-जाता रहता है, लेकिन बाल ठाकरे ने हमें बच्चों की तरह पाला है और उद्धव ठाकरे ने भाइयों की तरह प्यार दिया है,जिसे हम भूल नहीं सकते। उन्होंने पार्टी के तीन नेताओं-अरविंद सावंत,अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे की वफादारी की जमकर तारीफ भी की।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply