रायपुर,16 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और मीडिया गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चलाई जा रही एक कथित खबर और चैट को पूरी तरह फर्जी,मनगढ़ंत और फोटोशॉप जनित करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर इसे एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए विरोधियों और कथित पत्रकारों को कड़ी चेतावनी दी है। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक चैट वायरल किया जा रहा था, जिसमें महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ पूर्व सीएम की बातचीत का दावा किया जा रहा था। इस पर पूर्ण विराम लगाते हुए भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सीधे उस इंस्टाग्राम अकाउंट का चैट बॉक्स और प्रोफाइल शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि सौरभ चंद्राकर नामक इस आईडी (जिसके 32के फॉलोअर्स हैं) के साथ किसी भी तरह के मैसेज या संदेश का कोई आदान-प्रदान (चैट) नहीं हुआ है। प्रोफाइल पर साफ लिखा है- ‘ङ्घशह्व स्रशठ्ठ’ह्ल द्घशद्यद्यश2 द्गड्डष्द्ध शह्लद्धद्गह्म् शठ्ठ ढ्ढठ्ठह्यह्लड्डद्दह्म्ड्डद्व ‘। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस फर्जी खेल को खेलने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा कि, ‘सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूँ कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) का नाम भी हम तक पहुँच चुका है।’ उन्होंने आगे चेताया कि जो इस नैरेटिव का हिस्सा बन रहे हैं, बघेल ने कहा, ‘जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएँ। ‘ भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि इस ओछी राजनीति और छवि धूमिल करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur