घरघोड़ा/रायगढ़,16 जून 2026। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हाथी को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर के मुताबिक लगभग 45 वर्ष की उम्र के हाथी के कमर में गहरी चोट आई थी। रायगढ़ जिले के चारमार गांव के पास रात लगभग 8 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास 5 अन्य हाथी मौजूद थे, जिससे खतरा बढ़ गया और ग्रामीणों को यहां से दूर रहने को कहा गया। घायल हाथी के इलाज के लिए मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय देर रात ही पशु चिकित्सक डॉ पी के चंदन को लेकर यहां पहुंचे। सुबह तक घायल हाथी को बचाने का प्रयास होता रहा, मगर सफलता नहीं मिली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur