मां श्यामा देवी राणा का निधन
नई दिल्ली,16 जून 2026। भारतीय निशानेबाजी जगत से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। देश के प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के निधन के कुछ ही दिनों बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी देहांत हो गया। 78 वर्षीय श्यामा देवी राणा नई दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्यामा देवी राणा, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की पत्नी थीं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, 12 जून को बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई थी। बेटे को खोने का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और आखिरकार उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दोहरे शोक ने राणा परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। उत्तराखंड के टिहरी जिले के चिलामू गांव से संबंध रखने वाले जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाडि़यों में गिने जाते थे। वे पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur