Breaking News

जयपुर@जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बवाल

Share


संस्थापक अभिजीत दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़….
जयपुर,15 जून 2026। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया।
घटना के बाद अभिजीत दीपक के समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले दो युवकों की जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। अभिजीत दीपके जैसे ही समर्थकों के कंधों पर सवार होकर शहीद स्मारक पर पहुंचे थे तब गेट में घुसते ही कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिए, जवाब में समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले युवकों की जमकर पिटाई की। वहीं, जयपुर पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोप में चार यवकों को हिरासत में लिया है। नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ ही युवाओं ने काफी देर तक मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हल्ला बोल किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में युवाओं के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सब ने एक साथ धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की। इधर युवाओं के आक्रोश को देखते हुए शहीद स्मारक के आसपास पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। हालांकि,प्रदर्शन के दौरान कई जगह युवा आपस में भी उलझते हुए नजर आए।


Share

Check Also

लखनऊ@उन्नाव में साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल पुलिस एनकाउंटर में ढेर…

Share लखनऊ,15 जून 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में साधु मिलनदास हत्याकांड के मुख्य …

Leave a Reply