Breaking News

न्यूजीलैंड@केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Share


न्यूजीलैंड,12 जून 2026। न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले के साथ क्रिकेट जगत में एक लंबे और सफल करियर का अंत हो गया है। विलियमसन ने 16 साल तक न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान वह टीम के सबसे भरोसेमंद और सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसके बाद लगातार टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। अपने करियर में उन्होंने कुल 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 19,346 रन बनाए,जो उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनाता है। उनके नाम 48 अंतरराष्ट्रीय शतक और छह दोहरे शतक भी दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता और तकनीकी मजबूती को दर्शाते हैं।


Share

Check Also

अफगानिस्तान@टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप 2027 शुरू

Share आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज …

Leave a Reply