Breaking News

अम्बिकापुर@बस स्टैंड से 16 लोगों का रेस्क्यू,मानव तस्करी की आशंका

Share


झारखंड से कर्नाटक ले जाए जा रहे थे युवक-युवतियां,कई नाबालिग भी शामिल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। मानव तस्करी की आशंका पर महिला एवं बाल विकास विभाग की चाइल्ड लाइन टीम ने गुरुवार रात अंबिकापुर स्थित अंतरराज्यीय प्रतीक्षा बस स्टैंड में कार्रवाई करते हुए एक बस से 16 लोगों को रेस्क्यू किया। बस में कुल 20 लोग सवार थे,जिनमें कई नाबालिग लडके और लड़कियां भी शामिल थे। सभी से पूछताछ और काउंसिलिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नाबालिग बालक-बालिकाओं तथा युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने पुलिस की मदद से झारखंड से आई रॉयल बस की जांच की। पूछताछ में पता चला कि बस में सवार सभी लोग झारखंड के भंडरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कर्नाटक में विभिन्न कंपनियों में काम दिलाने और अधिक वेतन का झांसा देकर ले जाया जा रहा था। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए टीम ने सभी को बस से उतारकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।
काउंसिलिंग के बाद होगी स्थिति स्पष्ट : रेस्क्यू किए गए लोगों को संरक्षण में लेकर उनकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि काउंसिलिंग और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला रोजगार के लिए पलायन का है या इसके पीछे मानव तस्करी का कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जे.एस. प्रधान ने बताया कि सभी लोगों की काउंसिलिंग की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग सभी पहलुओं की जांच में जुटे हुए हैं।
मानव तस्करी गिरोह पर संदेह : प्रारंभिक जांच में जिस तरीके से युवाओं और नाबालिगों को दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, उसे देखते हुए मानव तस्करी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों को कर्नाटक भेजने के पीछे कौन लोग सक्रिय थे और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share ,छात्रा से 29 हजार की ठगी-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। पुराना सोफा बेचने के लिए …

Leave a Reply