Breaking News

वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट…

Share


04 अक्टूबर 2027 से शुरु होगा आईसीसी वर्ल्ड कप २०२७
आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका,जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है… टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है…


नई दिल्ली,11 जून 2026। वर्ल्डकप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है। 31 मई को अहमदाबाद में हुई आईसीसी की बैठक में टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर चर्चा की गई थी। ईएसपीएन क्रिकइंफो से मिली जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से हो जाएगी,जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को होना तय है। इस साल के जुलाई में आईसीसी की वार्षिक आम बैठक होगी जिसमें शेड्यूल के अंतिम ढांचे पर मुहर लग जाएगी।
41 मैचों की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका
वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मैच खेले जाने वाले हैं। जिसमें से दक्षिण अफ्रीका को 41 की मेजबानी मिलने वाली है। जिम्बाब्वे के हिस्से में 8 से 10 मैच आने वाले हैं,जबकि नामीबिया में 3 मुकाबले हो सकते हैं। हरारे और बुलावायो के साथ ही मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी मैच होने वाले हैं। यहां निर्माण कार्य इस साल के आखिर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल मई में इसके आधिकारिक उद्घाटन से पहले घरेलू क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें लेंगी हिस्सा
दक्षिण अफ्रीका साल 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। हालांकि इस दौरान यहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2007,2009 चैंपियंस ट्रोफी और महिला टी20 विश्व कप 2023 की मेजबानी की है। जिम्बाब्वे और नामीबिया ने संयुक्त रूप से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी की थी। पिछले 2 संस्करणों में 10 टीमों ने वनडे विश्व कप में भाग लिया था, लेकिन अबकी बार 14 टीमें शामिल होने वाली हैं। 7-7 टीमों के 2 ग्रूप बनाए जाएंगे और हर ग्रुप से शीर्ष 3 टीमें सुपर सिक्स के लिए मलीफाई करेंगी।

टीम इंडिया की तैयारी होने वाली है शुरु
इसके साथ ही आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 की रनर अप भारतीय क्रिकेट टीम 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस श्रंखला को वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा सकता है। शुभमन गिल भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। हार्दिक पांड्या और विराट कोहली इस सीरीज में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेवोन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम में फिर से शामिल होंगे

Share नई दिल्ली,11 जून 2026 । न्यूज़ीलैंड को उम्मीद है कि ओपनिंग बैटर डेवोन कॉनवे …

Leave a Reply