Breaking News

अम्बिकापुर@मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत अजबनगर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोडकर लाखों रुपए के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजबनगर निवासी विक्रम दास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 किनारे ‘विक्रम मोबाइल’ नाम से दुकान संचालित करता है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह मकान मालिक प्रदीप विश्वास ने दुकान का आधा खुला शटर देखा तो उसे चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान में रखा एक लैपटॉप, बिक्री के लिए रखे तीन मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए चार मोबाइल, गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपए नकद, चार्जर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल

Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply