नई दिल्ली,10 जून 2026। सोशल मीडिया पर दावा हो रहा है कि केंद्र सरकार 30 जून से कागजी नोट हटा देगी और उसकी जगह प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने अपना जवाब दिया है और ऐसे दावों को पूरी तरह झूठ बताया है। प्रेस सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हवाले से बताया कि 30 जून, 2026 तक कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेने या उन्हें प्लास्टिक मुद्रा नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि 30 जून से आरबीआई कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक मुद्रा नोट जारी करेगा, यह दावा फर्जी है। आरबीआई के अनुसार, 30 जून तक कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेने या उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है। पीआईबी ने प्रामाणिक जानकारी के लिए आरबीआई की वेबसाइट एचटीटीपीः// आरबीआई.ओआरजी.आईएन देखने को कहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur