Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस सैलरी पैकेज का सहारा…दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को मिला 10 लाख का बीमा चेक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि जमकातर के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 10 लाख रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी संगीता जमकातर को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। जानकारी के अनुसार रवि जमकातर सरगुजा पुलिस इकाई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। 9 फरवरी 2026 को उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। निधन के बाद परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली बीमा सुविधा का लाभ दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल तथा भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से संगीता जमकातर को 10 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना कर्मचारियों और उनके आश्रितों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक शिरीष गीर, शाखा अधिकारी आशीष सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा के उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्या है पुलिस सैलरी पैकेज योजना? पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत पुलिस कर्मचारियों के वेतन खातों से जुड़ी विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के साथ दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में बीमा सुरक्षा भी प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply