Breaking News

कोरबा@ असामाजिक तत्वों ने ट्रांसपोर्टर के चारपहिए को किया आग के हवाले

Share


-संवाददाता-
कोरबा,09 जून 2026 (घटती-घटना)
। कोरबा जिले में असामाजिक तत्वों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बीती रात सामने आयी है,जब कुछ उपद्रवियों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पोड़ी बहार इलाके में घर के बाहर खड़ी एक थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। देर रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आशीष सिंह चौहान की थार कार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12.20 बजे घर के बाहर खड़ी थी,इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह से जल गई। यह पूरा वाक्या पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply