Breaking News

कोरबा@ कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

Share


150 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर स्वामियों को सौंपे
-संवाददाता-
कोरबा,09 जून 2026 (घटती-घटना)
। जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस पर भरोसे को और मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम ने तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए 150 गुम मोबाइल फोनों को बरामद किया है। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग छब्बीस लाख बासठ हजार चार सौ दस रुपये है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने सक्रियता दिखाई। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा और उप निरीक्षक अजय सोनवानी की टीम ने सेंट्रल इम्पिमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी सी.ई.आई.आर. पोर्टल की मदद ली। टीम ने कड़ी मेहनत कर विभिन्न जिलों और राज्यों से इन गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया। बरामद किए गए मोबाइलों में एप्पल,सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखी गई। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका कीमती फोन वापस मिल पाएगा,लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों ने उनका विश्वास और बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि कोरबा पुलिस द्वारा पिछले पांच महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाए जा चुके हैं। पुलिस की इस पहल को आम जनता खूब सराह रही है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें। इसके अलावा, किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत 1930 डायल करें और अपनी शिकायत साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कराएं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply