Breaking News

सोनहत (कोरिया)@ संगठन विस्तार,बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर हुआ मंथन

Share


भाजपा सोनहत मंडल की ‘आत्मनिर्भर भारत’ मासिक बैठक संपन्न
-संवाददाता-
सोनहत (कोरिया),09 जून 2026 (घटती-घटना)
। भारतीय जनता पार्टी सोनहत मंडल की मासिक बैठक ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत सामुदायिक भवन सोनहत में आयोजित की गई, बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और कार्यकर्ता उत्साह से परिपूर्ण रहा, भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं और भाजपा हमेशा कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में कार्य करती रही है। इसी कारण पार्टी गांव-गांव और घर-घर तक अपनी पहुंच बनाने में सफल हुई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ने की, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है,केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
युवा,किसान और वनांचल विकास पर हुई चर्चा
बैठक में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना भी है,इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी होगी,बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
जिले और मंडल स्तर के नेताओं की रही उपस्थिति
सामुदायिक भवन सोनहत में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, इनमें प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज साहू, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश राजवाड़े,बाल कृष्ण देवांगन,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. भुवन साहू,सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक सुरेश तिवारी, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक ओम प्रकाश काशी, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शाहदुर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, एसटी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अमर साय सेलर, भाजपा मंडल मंत्री एवं जनपद सदस्य आलेश्वरी अनिल गौतम तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े शामिल रहीं।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह,संगठन विस्तार का लिया संकल्प
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, कार्यक्रम में अनुज राजवाड़े,अरविंद राजवाड़े,राधेश्याम साहू,सरिता राजवाड़े,रामू राजवाड़े,दिनेश सोनपाकर,रोशन यादव,संजय मानिकपुरी, रामकुशल राजवाड़े, अनिल गौतम,उमा राजवाड़े, दीपक राजवाड़े, राजू साहू, देवब्रत गिरी, अश्वनी पड़वार,कृष्णा राजवाड़े,सुभाष सोनपाकर, संतोष साहू, रामप्रकाश साहू,गोविंद राजवाड़े,योगेश्वर राजवाड़े, मंगलू जी तथा संजय राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply