गेंदबाजों को बूते वेस्टइंडीज को हराया
कार्डिफ, 08 जून 2026। महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले वॉर्मअप मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले वॉर्मअप मुकाबले में वेस्टइंडीज पर जीत हासिल की है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रनों से हराया। पहले खेलते हुए भारत ने 8 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। 10 जून को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी वॉर्मअप मैच खेलेगी।
भारती फुलमाली के बल्ले से फिफ्टी निकली
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने चौकों की बरसात की और 5वें ओवर में भारत
का स्कोर 50 के पार हो गया। लेकिन छठे ओवर में स्मृति मंधाना का विकेट गिर गया. उन्होंने 23 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। अगले ओवर में दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 29 रन बनाकर आउट
हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 7 रन बना सकी लेकिन यास्तिका भाटिया के साथ भारती फुलमाली क्रीज पर टिक गईं। 44 गेंदों पर चौथे विकेट के लिए दोनों ने 61 रन जोड़े।
36 गेंदों पर यास्तिका ने 36 रन बनाए। इसके बाद कोई भारतीय बैटर
दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई लेकिन भारती फुलमाली ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 40 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 9 गेंदबाजों को आजमाया। एफी फ्लेचर ने 23 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
भारतीय स्पिनर्स ने कमाल किया…
डिएंड्रा डॉटिन और शेमेन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन दोनों खुलकर नहीं खेल पाईं। 63 रनों की साझेदारी के लिए दोनों ने 54 गेंदों का सामना किया। कैंपबेल 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। इसके बाद कोई भी बैटर क्रीज पर टिक नहीं पाई। डिएंड्रा डॉटिन ने 44 गेंदों पर 49 रन बनाए। 11वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने दो जबकि 14वें ओवर में राधा यादव ने तीन विकेट लिए। 8 विकेट पर वेस्टइंडीज की टीम 153 रन ही बना सकी। श्रेयका ने कुल 4 विकेट लिए जबकि राधा को तीन विकेट मिले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur