मुंबई,05 जून 2026। एस8यूएल ईस्पोर्ट्स के फाइटिंग गेम एथलीट गुरशीश सिंह (सोल) और प्रतीक भौंट (बी हॉन्ट) ने एशियाई खेल 2026 में क्रमशः टेकेन 8 और स्ट्रीट फाइटर 6 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आधिकारिक तौर पर मलीफाई कर लिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों खिलाडि़यों ने नेशनल ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में अपने-अपने इवेंट जीतकर अपनी जगह पक्की की, जो खेलों में भारत के ईस्पोर्ट्स दल के लिए आधिकारिक मलीफाइंग टूर्नामेंट है। सोल, जिन्होंने इससे पहले ब्रिक्स ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, टेकेन 8 में राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में उभरे,जबकि बी हॉन्ट ने स्ट्रीट फाइटर 6 में शीर्ष सम्मान हासिल करके टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। उनकी सफलता भारत के बढ़ते फाइटिंग गेम समुदाय के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास के निवेश के प्रभाव को दर्शाती है। दोनों खिलाड़ी एस8यूएल गौंटलेट के माध्यम से संगठन में शामिल हुए, जो अपनी तरह का पहला फाइटिंग गेम्स टैलेंट हंट प्रोग्राम है जिसे भारत के कुछ सबसे होनहार खिलाडि़यों की पहचान करने, उनका समर्थन करने और उन्हें विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur