Breaking News

मनोरंजन@इन 7 फिल्मों से रचा था इतिहास,क्यों हमेशा चर्चा में रहे पहलाज निहलानी?

Share


हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर और सीबीएफ सी के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। गोविंदा को लॉन्च करने से लेकर लगातार सुपरहिट फिल्में देने और सेंसरशिप पर सख्त रवैये तक,उनका सफर हमेशा चर्चा में रहा।
जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का गुरुवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती,निहलानी ने 1980 और 1990 के दशक में कमर्शियल बॉलीवुड सिनेमा को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म सेंसरशिप और सर्टिफिकेशन पर अपने कड़े विचारों की वजह से वे सीबीएफ सी के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले चेयरमैन में से एक भी रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,पहलाज निहलानी ने सुबह करीब 9ः30 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग चार महीनों से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल समेत कई
अस्पतालों में चला था। उपरिवार के दोस्त और फिल्ममेकर शशि रंजन ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा,पहलाज जी की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें नानावती अस्पताल से घर लाया गया था,जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास
बॉलीवुड में पहलाज निहलानी ने हिंदी सिनेमा में एक सफल प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई( उन्होंने कई कमर्शियली सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया,जिनमें इल्जाम,आग ही आग,शोला और शबनम,अंदाज,तलाश,पाप की दुनिया और आंखें शामिल हैं। 1993 की कॉमेडी फिल्म आंखें,जिसमें गोविंदा और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में थे,अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक साबित हुई और आज भी उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है।


Share

Check Also

मनोरंजन@रिटायरमेंट की खबर पर अनुपम खेर ने लगाई डेविड धवन को डांट

Share बोले…तुम कौन होते होतय करने वाले… डेविड धवन 6 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी …

Leave a Reply