Breaking News

अम्बिकापुर@सीएमएचओ को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जून 2026 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का खंडन किया है। साथ ही वस्तुस्थिति की जानकारी के बिना प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के मामले में सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 जून 2026 को सीएमएचओ कार्यालय से प्रकाशित विज्ञप्ति में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट राजेश कुमार के सहायक मलेरिया अधिकारी पद पर समायोजन संबंधी जानकारी प्रकाशित की गई थी। संभागीय संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया है कि संबंधित समायोजन आदेश त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर 12 दिसंबर 2025 को ही तत्काल प्रभाव से निरस्त एवं शून्य कर दिया गया था। इसके लिए उसी दिन कार्यालयीन आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद निरस्त आदेश के आधार पर प्रेस विज्ञप्ति जारी किए जाने को गंभीर त्रुटि मानते हुए सीएमएचओ अंबिकापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त संचालक ने कहा कि मामले में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply