Breaking News

अम्बिकापुर@ कांग्रेस भवन में चोरी का खुलासा

Share


नल की 73 टोटियां चुराने वाले दो युवक और कबाड़ी गिरफ्तार
अम्बिकापुर,04 जून 2026 (घटती-घटना)।
जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक कबाड़ी दुकान संचालक शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के प्रभारी जीवन यादव ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई की रात अज्ञात चोरों ने राजीव भवन परिसर में लगे करीब 73 नल की टोटियां, पाइपलाइन, कमोड फ्लश और वॉश बेसिन को क्षतिग्रस्त कर चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला कांग्रेस कार्यालय से चोरी की गई नल टोटियों को दो युवकों द्वारा बेच दिया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवदास और विष्णु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर कांग्रेस कार्यालय से नल की टोटियां चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान अग्रसेन चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान में मात्र 500 रुपए में बेच दिया था।
इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकान संचालक श्याम अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने दोनों आरोपियों से नल की टोटियां खरीदने की बात स्वीकार की। हालांकि उसने यह जानकारी नहीं दी कि खरीदा गया सामान आगे किसे बेचा गया। पुलिस ने इसे साक्ष्य छिपाने का मामला मानते हुए प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 500 रुपए जब्त किए हैं। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह तथा आरक्षक लालबाबू सिंह और अमित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply