नई दिल्ली,03जून 2026। एक अहम प्रशासनिक फैसले में नई बनी पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। राज्य के सुरक्षा विभाग ने व्यापक सुरक्षा पुनर्मूल्यांकन और थ्रेट परसेप्शन एनालिसिस के बाद यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, सौरव गांगुली को पहले वर्ष 2023 में ‘जेड’ कैटेगरी से बढ़ाकर वाई कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई थी। उस समय उनके संभावित खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा स्तर में यह बढ़ोतरी की गई थी। र्‘ं’ कैटेगरी के तहत उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा कवर दिया गया था,जिसमें 8 से 10 पुलिसकर्मियों की टीम उनकी सुरक्षा में तैनात रहती थी। इसके अलावा जब भी वे राज्य के भीतर यात्रा करते थे, तो हथियारबंद एस्कॉर्ट टीम उनके साथ रहती थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur