Breaking News

पटना/बैकुंठपुर@ एचएमएस यूनियन ने मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा को दी भावभीनी विदाई

Share


नए महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार का किया भव्य स्वागत
काटकोना गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में अधिकारियों,यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों की रही बड़ी उपस्थिति
पटना/बैकुंठपुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)।
एचएमएस श्रमिक संगठन द्वारा एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के काटकोना गेस्ट हाउस में मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा को भावभीनी विदाई एवं नवागत महाप्रबंधक नरेश प्रसाद के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बैकुंठपुर क्षेत्र के अधिकारी,विभिन्न इकाइयों के प्रबंधक,यूनियन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई, एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दोनों अतिथियों का माल्यार्पण एवं महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया,पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा, कार्यक्रम में बैकुंठपुर क्षेत्र के सब एरिया मैनेजर काटकोना, सब एरिया मैनेजर चरचा, स्टाफ ऑफिसर बैकुंठपुर,खान प्रबंधक चरचा, खान प्रबंधक काटकोना,डॉ. विराजी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,वहीं एचएमएस श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए,स्वागत समारोह के दौरान एरिया अध्यक्ष हरि यादव, एरिया महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दिनेश शर्मा, अजय सिंह, सुरेश कुशवाहा, ज्ञानेंद्र पांडे, राजेश अग्निहोत्री, रमेश जायसवाल, विजय यादव, डोरी लाल साहू,अशोक निर्मलकर,अनूप कुमार एवं अन्य साथियों ने मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा और नवागत महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
स्वागत भाषण एरिया महामंत्री योगेंद्र मिश्रा द्वारा दिया गया,उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकासात्मक और कर्मचारी हितों से जुड़े कार्य हुए हैं, अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा ने कहा कि उनके चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान एचएमएस श्रमिक संगठन सहित सभी श्रमिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिला,उन्होंने कहा कि इसी सहयोग का परिणाम है कि एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों में श्रमिक कॉलोनियों की साफ-सफाई,पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए कई कार्य किए गए, उन्होंने कहा कि कुछ कार्य अभी भी प्रक्रियाधीन हैं और उन्हें पूरा किए जाने की आवश्यकता है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों का सहयोग नए महाप्रबंधक को भी मिलता रहेगा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों और उत्पादन गतिविधियों को और गति मिलेगी।
एचएमएस यूनियन ने जताया सहयोग का भरोसा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया अध्यक्ष हरि यादव ने कहा कि श्रमिक संगठन हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रबंधन का सहयोग करता आया है और आगे भी कर्मचारियों एवं क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उत्पादन वृद्धि दोनों को साथ लेकर चलना संगठन की प्राथमिकता रही है।
नए महाप्रबंधक ने जताया विश्वास
नवागत महाप्रबंधक नरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें बैकुंठपुर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिला है और वे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमिक संगठनों के सहयोग से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का सहयोग पूर्व में प्रबंधन को मिलता रहा है, यदि वही सहयोग आगे भी मिलता रहा तो निश्चित रूप से उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्र की कार्यक्षमता और मजबूत होगी, उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के हितों और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा किसी भी कर्मचारी के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम-
समारोह के दौरान श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय, उत्पादन वृद्धि और कर्मचारी कल्याण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा नवागत महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार का स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply